Back
हमारा अस्तित्व हमारे बैक्टीरिया के कारण है

हमारा अस्तित्व हमारे बैक्टीरिया के कारण है

क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के अंदर 1000 से अधिक विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया रहते हैं? माना जाता है की बैक्टीरिया बीमारी पैदा करते हैं, लेकिन उनमें से सभी हानिकारक नहीं होते हैं, सच तो यह है की उनमें से ज्यादातर कुछ नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और जीवन के लिए आवश्यक हैं।

यह विश्वास करना मुश्किल हो सकता है लेकिन वास्तव में 100 ट्रिलियन बैक्टीरिया हमारे शरीर में होते हैं, जिनमें से अधिकांश आंत में पाए जाते हैं। उन्हें आँतों के फूल कहा जाता है और इसका वजन लगभग 1.5-2 किलोग्राम होता है जितना हमारे लिवर का वजन है। वैज्ञानिक उन्हें “Forgotten Organ” कहते हैं क्योंकि वे हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं, हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं और हमारे शरीर को आकार देते हैं।

अगला सवाल है कि ये बैक्टीरिया कैसे काम करते हैं? जन्म से, नवजात शिशु बैक्टीरिया से घिरे होते हैं जो उन्हें माँ, जिस वातावरण में वो पैदा होते हैं, वायु आदि से मिलते हैं। आपको पता होना चाहिए कि हम बैक्टीरिया के बिना नहीं रह सकते- ये वे हैं जो भोजन के पाचन में और हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं ताकि हम infection से लड़ सकें और आराम से रह सकें। वे कई मायनों में हमारे Health Heroes हैं।

शिशुओं को infections से बचाते हैं

शिशुओं को infections से बचाते हैं-

जिसने भी सोचा था कि breast milk में जीवाणु नहीं होते हैं, उसे जानकर आश्चर्य होगा कि स्तन के दूध में 200 विभिन्न प्रकार के जीवाणु होते हैं। ये बैक्टीरिया new born’s के स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं और इस तरह उन्हें बाद में जीवन में बीमारियों और अन्य infections से पीड़ित होने से बचाते हैं।

प्रतिरक्षा के लिए आवश्यक है

प्रतिरक्षा के लिए आवश्यक है-

अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करने के लिए हमें बैक्टीरिया की आवश्यकता होती है; विशेष रूप से हमारी आंत में जिसमें हमारे शरीर की लगभग 70% प्रतिरोधक क्षमता होती है। ये बैक्टीरिया रोगों की गंभीरता को कम करने वाली हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पर्सनल पावर प्लांट्स

पर्सनल पावर प्लांट्स-

पाचन तंत्र में बैक्टीरिया पोषक तत्वों को शोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्हें हमारे शरीर पचा नहीं पाते हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे की खाने से लगभग 30% calories हमारे आंत के बैक्टीरिया की मदद से मिलते हैं।

विटामिन भी बनाते हैं

विटामिन भी बनाते हैं-

कुछ बैक्टीरिया हमारी आँतों में विटामिन्स बना सकते हैं जैसे की विटामिन K और विटामिन बी 12। खाना पकाने से विटामिन B आसानी से नष्ट हो जाता है और हम में से कई इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी से पीड़ित हैं। बैक्टीरिया इसे दूर करने में मदद कर सकते हैं।

हमारे मूड को प्रभावित करता है

हमारे मूड को प्रभावित करता है-

क्या कभी आप घबराहट या डर से बीमार पड़े हैं या आपके पेट में हलचल मची है। वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे आंत के बैक्टीरिया डोपामाइन और सेरोटोनिन (हमारे आँतों के अच्छे हार्मोन हैं ये) जैसे हार्मोन का उत्पादन करके हमारे मूड को प्रभावित कर सकते हैं जो तनाव और चिंता को कम करते हैं।

इसलिए अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखना हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

एक अच्छी तरह से संतुलित आहार लेना, व्यायाम, पर्याप्त नींद, अधिक फाइबर, पानी और प्रोबायोटिक्स, ये सारे जीवन के लिए आवश्यक बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *